महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान मारपीट की घटना सामने आई है। दीपचंद्र, निवासी ग्राम इमिलिया थाना कोतवाली ने छह मार्च को थाना कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि पांच मार्च की रात करीब 9 बजे उनके ससुराल ग्राम गौनरिया में शादी थी। बरात अभी द्वार पर पहुंची भी नहीं थी कि गांव के आर्यन चौधरी, मनीष चौधरी और राहुल यादव ने बरातियों की पिटाई कर दी। जब दीपचंद्र ने बीच-बचाव किया तो आरोपियों ने उनको भी पीट दिया। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी आर्यन चौधरी, मनीष चौधरी और राहुल यादव पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।