फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुलिस गाड़ी में तोड़फोड़ के आरोप में दो भाइयों पर प्राथमिक

विज्ञापन
विज्ञापन
परसामिलक थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बैकुंठपुर उर्फ बोदरवार का मामला
विज्ञापन

परसामलिक। स्थानीय थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बैकुंठपुर उर्फ बोदरवार में पुलिस की गाड़ी तोड़ने के आरोप में दो भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत बैकुंठपुर उर्फ बोदरवार निवासी दो भाइयों बृजेश चौधरी व कमलेश चौधरी में किसी बात को लेकर कहासुनी होते-होते मारपीट होने लगी। सूचना पर पहुंची डायल 112 के पुलिसकर्मियों को भीड़ गालियां देने लगी। साथ ही पथराव कर लोगों ने पुलिस वाहन के पीछे का शीशा पत्थर से मारकर तोड़ दिया। मामले में कांस्टेबल नायब चौहान की तहरीर पर पुलिस दोनों भाइयों बृजेश चौधरी व कमलेश चौधरी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने व गाली-गलौज करने की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

प्रभारी एसओ महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि डायल 112 के कांस्टेबल नायब चौहान की तहरीर पर दोनों आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें