फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अधेड़ की मौत मामले में अज्ञात चालक पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी में बाइक की चपेट में आने से घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया है। धानी बाजार निवासी तिलक गुप्ता ने दिए तहरीर में बताया कि पिता सुरेंद्र गुप्ता 22 जून को अपने पैदल घर आ रहे थे। एक बाइक चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए टक्कर मार कर फरार हो गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका मेडिकल काॅलेज गोरखपुर में इलाज चल रहा था जहां 24 जून को मौत हो गई। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें