फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: फर्जी दस्तावेज पर दो पासपोर्ट बनवाने के मामले में दो पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
उपनिरीक्षक की जांच के दौरान दोनों आरोपी की करतूत हुई उजागर
विज्ञापन


निचलौल। चौक और निचलौल थाना क्षेत्र के दो गांवों के रहने वाले दो शख्स ने दस्तावेज में छेड़छाड़ कर दो बार पासपोर्ट बनवा लिया है। पुलिस की जांच-पड़ताल में दोनों आरोपियों की करतूत उजागर हुई है। मामले में पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक शख्स के खिलाफ फर्जी तरीके से दो पासपोर्ट बनवाने का शिकायती पत्र भेजा गया था। इस शिकायती पत्र की जांच उपनिरीक्षक अनुराग यादव की ओर से किया गया। उपनिरीक्षक अनुराग यादव की जांच-पड़ताल में पता चला कि शख्स मोहम्मद कुर्बान की ओर से अपने दस्तावेज में नाम जन्मतिथि और पता छेड़छाड़ कर दो बार पासपोर्ट बनवा लिया है। आगे कहा कि आवेदक मोहम्मद कुर्बान निवासी बेलभरिया थाना चौक ने अपना पहला पासपोर्ट साल 2009 में जारी कराया है। पहले पासपोर्ट में मोहम्मद कुर्बान ने अपना पता बेलभरिया पोस्ट कम्हरिया थाना चौक, जन्मतिथि 2 मार्च 1979 दर्शाया है। जबकि दूसरा पासपोर्ट साल 2016 में जारी कराया गया। इसमें नाम कुर्बान अली पता ग्राम पाली उर्फ हनुमानगंज पोस्ट ओडवलिया दर्शाया गया है।
विज्ञापन


इसी तरह उपनिरीक्षक बृजेश सिंह की जांच में पता चला कि शख्स जय गोविंद गुप्ता निवासी बजहा उर्फ अहिरौली ने पहला पासपोर्ट साल 2004 में जारी कराया है। पहले पासपोर्ट में पता बजहा उर्फ अहिरौली, जन्मतिथि 3 फरवरी 1980 दर्शाया है। जयगोविंद ने दूसरा पासपोर्ट 2025 में जारी कराया है। दूसरे पासपोर्ट में पता बजहा उर्फ अहिरौली और जन्मतिथि 3 फरवरी 1981 दर्शाया गया है।
दोनों शख्स दस्तावेज में छेड़छाड़ कर फर्जी तरीके से पासपोर्ट बनवाए हैं। यह पासपोर्ट अधिनियम के तहत गंभीर अपराध है। मामले में उपनिरीक्षक अनुराग यादव की तहरीर पर आरोपी मोहम्मद कुर्बान निवासी बेलभरिया थाना चौक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
निचलौल। थाना क्षेत्र के ठूठीबारी मार्ग पर बीते दिनों हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने बुधवार को मृतक युवक की तहरीर पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार, जमुई कला निवासी सुरेश चौधरी ने तहरीर में बताया है कि 21 दिसंबर को ठूठीबारी मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप के पास हुए सड़क हादसे में बेटे आशीष (19) की मौत हो गई थी। मामले में वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें