फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मां-बेटे को पीटने का आरोप, तीन पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र की बसंतपुर निवासी चंपा देवी ने अपने जेठ सहित तीन लोगों पर घर के दरवाजे पर चढ़कर मारने-पीटने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को जेठ समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में चंपा ने बताया कि मेरे पति के चार भाई हैं। सभी अलग-अलग रहते हैं। 12 अप्रैल की रात में नौ बजे मेरे जेठ गौरीशंकर, पिंकी व बच्ची देवी ने दरवाजे पर चढ़कर मुझे गालियां दीं। मैं अपने घर से नहीं निकली तो 13 अप्रैल को तीनों लाठी-डंडा लेकर फिर दरवाजे में चढ़ आए और मुझे तथा मेरे लड़के को लाठी-डंडे से मारा-पीटा। एसओ राजकुमार सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें