ठूठीबारी। कोतवाली पुलिस ने बुधवार को क्षेत्र के ग्राम डुमरी इटहिया में रास्ते में गोबर का उपला रखने को लेकर पटीदारों ने दो लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डुमरी इटहिया निवासिनी सुचिता देवी ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि उसके पटीदार सहोदरा यादव ने रास्ते में गोबर का उपला डाला था, जिसे हटाने के लिए कई बार कहा जा चुका था। 10 जनवरी की सुबह 9 बजे भाई आकाश यादव को खोजने गांव में निकली मेरी बेटी निधि यादव को पटीदार सुरेश यादव, मजेंद्र यादव गाली देते हुए लोहे के रॉड से मारने पीटने लगे। उसी दौरान घर आ रहे उसके लड़के आकाश यादव को भी रास्ते में रोककर उन लोगों ने गाली देते हुए लोहे के रॉड और पंच से बुरी तरह से मारापीटा।