भारतभारी। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के मड़हली गांव में बीते शुक्रवार को शाम खेत में बकरी चराने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने इस मामले में रविवार को चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, मड़हली निवासी हसन अली ने डुमरियागंज थाना पर प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव के ही साहब अली की बकरी उसके खेत में बार-बार जाकर फसल को चर जाती है। इसकी शिकायत साहब अली के घर पर करने गए तो गांव के साहब अली व रमजान अली, रजिया और फामिदा गालियां देते हुए गोल बंद होकर घर पर आ गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मुझे और बेटी जेबा और उम्मे हबीबा को लाठी-डंडे से मारने-पीटने लगे।
इससे उन्हें काफी चोटें आईं है। जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।