नौतनवा। थाना क्षेत्र के गांव महुअवा अड्डा निवासी अमन रौनियार ने पुलिस को तहरीर देकर लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट करने, धमकी देने समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
महुअवा अड्डा निवासी अमन रौनियार ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उनकी जूता-चप्पल की दुकान है। रविवार की सुबह गांव के ही सत्ते ने दुकान पर आकर जूता पहन लिया। उनसे जूते की कीमत मांगने पर दोनों लोगों के बीच कहासुनी हो गई।