फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुलिस लाइन से मिट्टी चोरी ठेकेदार के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पुलिस लाइन परिसर में सरकारी मिट्टी की चोरी का मामला सामने आया है। थाना कोतवाली में दर्ज शिकायत के अनुसार, पुलिस कर्मियों के कल्याण के लिए बन रहे जी-8 भवन के निर्माण कार्य में ठेकेदारों द्वारा बिना अनुमति के सरकारी भूमि से मिट्टी की अवैध खुदाई की गई। प्रतिसार निरीक्षक रूपेश कुमार ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को तहरीर देकर बताया कि जी-8 भवन का निर्माण कार्य ठेकेदार जौहर अहमद निवासी जनपद फिरोजाबाद और नीरज कुमार सिंह निवासी जनपद देवरिया को आवंटित है। निर्माण स्थल पुलिस लाइन के आरटीसी भवन के सामने मैदान से ठेकेदारों ने चोरी-छिपे सरकारी मिट्टी खोदकर जी-8 भवन में उपयोग की। इससे पुलिस लाइन परिसर में गड्ढे बने हुए हैं और सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग हुआ है। रूपेश कुमार ने इसे ठेकेदारों द्वारा स्वयं के लाभ के लिए सरकारी मिट्टी की चोरी करार दिया। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि प्रतिसार निरीक्षक रूपेश कुमार की तहरीर पर ठेकेदार जौहर अहमद व नीरज कुमार सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें