फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दो पक्षों में मारपीट 11 पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। लक्ष्मीपुर खुर्द गांव में नाली का पानी गिराने के विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने एक पक्ष के पांच और एक पक्ष के 6 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर खुर्द निवासी शबनम ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में बताया कि 21 फरवरी की दोपहर बाद नाली के पानी बहाने के विवाद को लेकर चिरागुद्दीन, खुशबुद्दीन, गोलू, नुरुल्लाह उर्फ पिन्टू, अजीजुन की पत्नी ने गाली-गलौज करते हुए पिटाई कर दी। वहीं दूसरे पक्ष के खुशबुद्दीन ने आरोप लगाया की भाई चिरागुद्दीन तीन साल से अपने ससुराल में रहता है। चिरागुद्दीन राशन लेने अपने घर लक्ष्मीपुर खुर्द आया था।
विज्ञापन

मेरे घर के सामने पानी लग रहा था। आरोप है कि विरोध करने पर नवीउल्लाह, क्यामुद्दीन, वैदुल्लाह, सूफियान, भोला व कलाम ने चिरागुद्दीन व मेरी पत्नी नजरूननिशा की पिटाई कर दी। इस संबंध में लक्ष्मीपुर खुर्द पुलिस चौकी इंचार्ज मनीष पटेल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें