फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली की तरह गन्ने की सूखी पत्तियाँ जलाने पर भी लगी रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना की सूखी पत्तियां जलाई तो भरना होगा जुर्माना
विज्ञापन

महराजगंज। पराली की तरह गन्ने की सूखी पत्तियां जलाने पर भी प्रशासन ने सख्ती बरत दी है। ऐसे में अगर किसी गन्ना किसान ने सूखी पत्तियां जलाई तो उसे जुर्माना भरना होगा। यह जानकारी जिला गन्ना अधिकारी जगदीश चंद्र यादव ने दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गन्ने की कटाई के बाद सूखी पत्तियां को जलाने प्रदूषिण हो रहा है। मिट्टी की जैव विविधता एवं उर्वरता भी घट रही है। ऐसे में यदि गन्ना किसान ने फसल के अवशेष जलाया तो उससे निर्धारित दर से अर्थदंड वसूला जाएगा। अवशेष जलाने पर रोक लगाने के लिए राजस्व कर्मियों, कृषि एवं गन्ना विभाग के कर्मचारियों को लगाया गया है।
विज्ञापन

------
यह लगेगा जुर्माना
- दो एकड़ से कम क्षेत्रफल पर 2500 रुपये
- दो एकड़ से ज्यादा पांच एकड़ तक के क्षेत्रफल पर 5000 रुपये
- पांच एकड़ से ज्यादा क्षेत्रफल पर 15,000 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें