फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मृतक के आश्रितों को सौंपा आर्थिक सहायता का चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
शाखा ने दोनों परिवारों को 1.65 करोड़ रुपये की बीमा राशि के चेक सौंपे
विज्ञापन

महराजगंज। भारतीय स्टेट बैंक की विकास भवन शाखा ने दो दिवंगत ग्राहकों के परिवारों को बीमा सहायता प्रदान किया है। बृहस्पतिवार को शाखा ने दोनों परिवारों को 1.65 करोड़ रुपये की बीमा राशि के चेक सौंपे।
पहले मामले में वेदप्रकाश ने शाखा से एक करोड़ रुपये का गृह ऋण लिया था। ऋण स्वीकृति के समय बैंक के मार्गदर्शन में उन्होंने एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस से 1.15 करोड़ रुपये की जीवन बीमा पॉलिसी ली। दुर्भाग्य से मात्र दो प्रीमियम जमा करने के बाद उनका आकस्मिक निधन हो गया। शाखा ने त्वरित कार्रवाई कर सभी औपचारिकताएं पूरी कीं और बीमा दावा शीघ्र निपटाया। परिणामस्वरूप 1.15 करोड़ रुपये की सम एश्योर्ड राशि उनकी पत्नी गिरिजा को प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




दूसरे मामले में कलक्ट्रेट के कर्मचारी परसूराम की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उनका वेतन खाता इसी शाखा में था। खाता में राज्य सरकार की वेतन पैकेज योजना के तहत व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर शामिल था। दावा प्रक्रिया पूरी होने पर उनकी पत्नी ब्रह्मावती को 50 लाख रुपये की बीमा राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर उप महाप्रबंधक कुमार आनंद, क्षेत्रीय प्रबंधक अभय श्रीवास्तव और शाखा प्रबंधक मयंक कपूर ने चेक सौंपा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें