फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वित्त मंत्री ने तैयार किया मिशन 2024 का रोडमैप

Sat, 24 Feb 2024 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। भारत नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगने वाले महराजगंज जनपद में उद्यमों के विकास के लिए वित्त राज्यमंत्री की पहल पर बैंकों ने अपना खजाना खोला है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक ही दिन जिले के 40 हजार लाभार्थियों को करीब 1100 करोड़ रुपये का ऋण देकर जिले में उद्यम और रोजगार को बढ़ाने की बात कही। पहली बार जिले में स्थानीय स्तर पर रोजगार की पहल से जनपदवासी भी उत्साहित हैं तो वहीं उद्यम और रोजगार की बुनियाद पर वित्त मंत्री ने जिले में मिशन 2024 की सफलता के लिए नया रोडमैप पर तैयार कर दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिन में शहर के निचलौल रोड स्थित नवीन मंडी स्थल पर आयोजित क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में देश की वित्त मंत्री ने न सिर्फ 40 हजार से अधिक लाभार्थियों में ऋण वितरण किया, बल्कि जनपद के विकास, रोजगार और स्वास्थ्य की फिक्र कर लोगों को यह भरोसा दिलाया की सरकार आपके साथ खड़ी है। एक के बाद एक सरकार की तमाम योजनाओं का उल्लेख कर मोदी की गारंटी और योगी के काम से बदले यूपी की तस्वीर का उल्लेख भी मजबूती से किया।
जिले में उद्यम और रोजगार के विकास के साथ साथ मिशन 2024 की सफलता का नया रोडमैप तैयार करने की पूरी कोशिश करती दिखीं। चुनाव के ठीक पहले जिले में आयोजित हुए इस वृहद क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम को लोग चुनाव से भी जोड़ कर देखते नजर आए। स्थानीय स्तर के उद्यमियों और कामगारों को ऋण देकर उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की सरकार की पहल को सुखद बताया।
विज्ञापन


आप सभी को नमस्ते, खासकर महिलाओं को स्पेशल नमस्कार
शुक्रवार को मंडी परिसर में दोपहर 12:40 बजे मंच से संबोधन शुरू करते ही कहा कि आप सभी को नमस्कार। यह कहते हुए चंद सेंकेंड रुकने के बाद महिलाओं को देखकर उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्पेशल नमस्कार। इसके बाद उन्होंने संबोधन शुरू किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें