फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वित्त मंत्री ने बढ़ाया राज्यमंत्री का कद, बताया खूद से बड़ा नेता

Sat, 24 Feb 2024 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। संसद में छठवीं बार महराजगंज लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के संसदीय क्षेत्र में पहली बार आईं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त राज्यमंत्री और महराजगंज के सांसद पंकज चौधरी की तारीफ करते नहीं थक रहीं थीं।
विज्ञापन

पंकज चौधरी को स्वयं से बड़ा नेता बताते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के दोनों कार्यकाल में सदन का हिस्सा रहें सांसद पंकज चौधरी ने छह बार आपका नेतृत्व किया है।
आप सभी ने हमेशा इनको अपना चहेता बनाए रखा इसके लिए आप सभी और ये स्वयं बधाई के पात्र हैं। अब जब ये मोदी सरकार में हमारे साथ मंत्री हैं तो अपने क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास में जुटे हैं। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1991 में पहली बार महराजगंज से सांसद चुने गए पंकज चौधरी ने अपने राजनीति जीवन के शुरुआती दौर में ही हैट्रिक लगाते हुए इस सीट को भाजपा का गढ़ सा बना दिया है। 1991 से अब तक हुए आठ लोकसभा आम चुनाव में से पंकज चौधरी को छह बार जीत और महज दो बार हार का सामना करना पड़ा, लेकिन एक बार फिर वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के पास जीत की दूसरी हैट्रिक लगाने का बेहतर अवसर है।
विज्ञापन

सपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए नगर पंचायत अध्यक्ष निचलौल
महराजगंज। जिले में क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में हिस्सा लेने आईं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कार्यक्रम से पूर्व शहर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान सपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए नगर पंचायत निचलौल के चेयरमैन शिवनाथ मद्धेशिया व सभासदों सहित अन्य नेताओं का वित्त मंत्री ने भाजपा का पट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मोदी योगी की लोक कल्याण की नीतियों से प्रभावित होकर हर दिन विभिन्न पार्टियों को छोड़ लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें