फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी खाताधारकों तीन लाख लेकर फरार, केस

Fri, 15 Dec 2023 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। निजी फाइनेंस कंपनी का एक कर्मचारी खाताधारकों का तीन लाख रुपये लेकर फरार हो गया। कंपनी के एबीएम की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


फाइनेंस कंपनी के एबीएम कुलदीप यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि निचलौल शहर सहित आसपास के पांच जगहों पर फाइनेंस कंपनी का सेंटर संचालित किया जा रहा था। जहां पर खाताधारकों ने तीन लाख चार हजार 486 रुपये जमा किया था। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि मामले में कंपनी के एबीएम की तहरीर पर फरार कर्मचारी दयानंद यादव निवासी निब्रहर थाना सहजनवां जिला गोरखपुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें