26 दिसंबर तक डिजिटाइजेशन पूरा करें बीएलओ
19 लाख मतदाताओं का प्रभावी है जिले में पुनरीक्षण
महराजगंज। एसआईआर प्रक्रिया के तहत जनपद के 19 लाख से अधिक मतदाताओं का सत्यापन किया जा रहा है। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तिथियां तय की गई हैं।
एडीएम ने बताया कि मतदाता सूचियों के निर्धारित मापदंडों की जांच कर अंतिम प्रकाशन के लिए आयोग की अनुमति 25 फरवरी तक प्राप्त की जाएगी। इसके बाद निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 28 फरवरी को किया जाएगा। बीएलओ की ओर से घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण, संग्रह एवं डिजिटाइजेशन का कार्य 26 दिसंबर तक पूरा किया जाएगा। इसी दिन मतदान स्थलों का संभाजन एवं पुनर्व्यवस्था भी की जाएगी। नियंत्रण तालिका को अपडेट करने और आलेख्य नामावली तैयार करने का कार्य 27 से 30 दिसंबर तक चलेगा। निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन 31 दिसंबर को किया जाएगा। इसके बाद दावे और आपत्तियां 30 जनवरी तक ली जाएंगी। दावे-आपत्तियों पर नोटिस जारी करने, सुनवाई, सत्यापन एवं निस्तारण की प्रक्रिया 21 फरवरी तक पूरी की जाएगी।
-
867 ग्राम पंचायतों में हुआ 19.52 लाख का सत्यापन
एसआईआर के तहत अब तक जनपद के 867 ग्राम पंचायतों में कुल 19,52,026 मतदाताओं की पात्रता सत्यापन कार्य 1,238 बीएलओ ने पूरा किया है। जनपद के कुल 882 ग्राम पंचायतों में सत्यापन पूरा किया जाना है।
वर्जन
वर्ष 2025 की मतदाता सूची में जिनका नाम नहीं दर्ज व जनवरी में 18 वर्ष पूरा हो रहा वह ऑफलाइन फार्म-6 अनुलग्नक-4 के साथ अपने बूथ बीएलओ के पास जमा करें या ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
-डाॅ. प्रशांत कुमार, एडीएम।