फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार के चुनाव में 38 पर्चे दाखिल

Fri, 15 Jan 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
 सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन 2016 के चुनाव में विभिन्न पदों के लिए 38 लोगों ने पर्चे दाखिल किए। गुरुवार को पर्चा दाखिल करने का अंतिम दिन था।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद के लिए अनिरुद्ध प्रसाद पटेल, अरुण कुमार पांडे, जगदीश पटेल व महेंद्र प्रताप पांडे तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु नित्यानन्द पांडे व सूर्यबली चौधरी ने पर्चा भरा।

महामंत्री पद के लिए करुणाकर पति त्रिपाठी, सुशील कुमार श्रीवास्तव, जितेन्द्र कुमार सिंह एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, राम निवास गुप्ता, सुनील कुमार पांडे प्रत्याशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए दो पर्चे, तथा संयुक्त मंत्री प्रकाशन के लिए दो पर्चे एवं संयुक्त मंत्री प्रकाशन के लिए दो प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। संयुक्त मंत्री पुस्तकालय के लिए जिशान अख्तर को निर्विरोध चुना जाना तय है। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के छह पदों के लिए नौ प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए हैं।

 कनिष्ठ कार्यकारिणी के छह पद के लिए सात ने पर्चे दाखिल किए हैं। पर्चा वापसी की घोषणा 16 को होगी। जानकारी मूर्ति नरायण त्रिपाठी ने दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें