फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आम तोड़ने के विवाद में मारपीट तीन महिलाएं समेत चार घायल

Tue, 30 Apr 2024 03:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नौतनवा। थाना क्षेत्र के गांव आराजी सरकार उर्फ बैरिहवा में सोमवार की देर शाम आम तोड़ने की बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्ष से चार लोग घायल हो गए।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में भर्ती कराई और एक पक्ष से कुछ लोगों को थाने लाकर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव आराजी सरकार उर्फ बैरिहवा में बित्तन चौधरी और सोनू यादव के बीच आम तोड़ने की बात को लेकर कहासुनी हो गईl जिसमे दोनों पक्ष के लोग एकत्रित होकर लाठी डंडा लेकर मारपीट कर लिएl जिसमें एक पक्ष के बित्तन चौधरी पक्ष की बिंदू देवी 46 , अंजू 28, पूजा 20 और मनोज 26 गंभीर रुप से घायल हो गए। अंजू, पूजा और मनोज को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दूसरे पक्ष सोनू यादव घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देख तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि आम तोड़ने की बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। अभी तहरीर नहीं मिली है। सोनू यादव पक्ष के तीन लोगों को थाने लाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें