खनुआ। सशस्त्र सीमा बल 66 वीं वाहिनी के बीओपी सुंडी बीओपी के जवानों ने गश्त के दौरान भारत-नेपाल सीमा के पिलर संख्या 526/18 के पास से पिकअप पर लदी प्याज बरामद कर कस्टम को सौंप दिया है। सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के कमांडेंट जगदीश प्रसाद धाबाई ने बताया कि सुंडी बीओपी के जवान सोमवार को गश्त पर निकले थे। भारत-नेपाल सीमा के आराजी सरकार उर्फ बैरिहवा गांव के पास भारतीय सीमा क्षेत्र की तरफ से एक पिकअप आता दिखाई दिया। जवानों ने रोकने का इशारा किया तभी चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया। सामानों की तलाशी ली गई तो 49 बोरी प्याज बरामद हुई। संवाद