निचलौल। चौक थाना क्षेत्र के सेखुई गांव मे बच्चों के विवाद में हुयी मारपीट में एसडीएम ने जेल भेजा। सेखुई में बच्चे बकरी चरा रहे थे। बच्चों मे किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। बाद में सभी लोग के समझाने बुझाने पर विवाद शांत हो गया। पुलिस ने विवाद करने वाले नंदू का शांति भंग में चालान कर दिया। उप जिला मजिस्ट्रेट मुकेश कुमार सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नंदू को जेल भेज दिया। संवाद
-
बंटवारे को लेकर मारपीट, चार के खिलाफ केस
सिसवा बाजार। कोठीभार थाना अंतर्गत सिसवा कस्बे के सेनानी नगर वार्ड निवासी निर्मला देवी ने हिस्सा बंटवारे को लेकर मारपीट का आरोप लगाया है। आरोप है कि विरोधियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह के अनुसार, पीड़िता के तहरीर पर आरोपी अर्जन, शनिस, बालकुमार, बसंती देवी के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। संवाद
-
शिवपुरी असगर चौराहे पर लगा सीसी कैमरा
परसामलिक। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत शिवपुरी के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अहमद के नेतृत्व में शिवपुरी असगर चौराहे पर सोमवार को सीसीटीवी कैमरा लगवाया गया। इस मौके पर ग्राम सचिव संजय कुमार पांडेय, महताब अली, कमर अहमद, अहमद रजा, राधेश्याम आदि लोग मौजूद रहे। संवाद