निचलौल। थाना क्षेत्र के एक गांव से 10 दिन पहले एक किशोरी लापता हो गई थी। जिस मामले में पुलिस किशोरी के परिजनों की तहरीर पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर तलाश में जुटी थी। इसी बीच सोमवार को पुलिस टीम मुखबिर की सूचना पर लापता किशोरी को सिंदुरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से बरामद कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह से मिली जानकारी मुताबिक लापता किशोरी को बरामद कर थाने लाया गया। जहां पर किशोरी के परिजनों को बुलाकर किशोरी को सुपुर्द करने का काफी प्रयास किया गया। लेकिन किशोरी परिजनों के साथ जाने के लिए तैयार नहीं हुई। ऐसे में मामले में आगे की कार्रवाई के लिए किशोरी को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया। संवाद