फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: झोपड़ी पर पन्नी डालने पर मारपीट

Wed, 17 May 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थानाक्षेत्र के ग्राम सभा सेमरा चंद्रौली में झोपड़ी पर पन्नी डालने की बात पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगो पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सेमरा चंद्रौली निवासी राजमुनी देवी ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि वह अपनी जमीन पर झोपड़ी डालकर उसमें पशुओं के लिए भूसा तथा अनाज आदि रखती है। 30 अप्रैल को भूसा व अनाज को बारिश से बचाने के लिए वह झोपड़ी पर पन्नी डाल रही थी। इसी दौरान कुछ लोग अभद्र भाषा प्रयोग करते हुए उसकी पिटाई कर दी। बीच बचाव करने आई उसकी बेटी को भी पीट दिया। थानाध्यक्ष रामाज्ञा सिंह ने बताया कि तहरीर के अनुसार आरोपी बिरजू, प्रदुम्मन तथा शीला पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें