फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुरानी रंजिश में दो गांवों के युवकों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिरसिया मलमलिया और तरकुलवा भटगांवा के युवकों के बीच करीब एक माह पूर्व सोशल मीडिया पर हुई कहासुनी शुक्रवार को हिंसक झड़प में बदल गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, करीब एक माह पहले सिरसिया मलमलिया के एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी की गई थी। इस पोस्ट को लेकर तरकुलवा भटगांवा के कुछ युवकों ने आपत्ति जताते हुए पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने संबंधित पोस्ट हटवाकर मामला शांत करा दिया था। हालांकि दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को तरकुलवा भटगांवा का एक युवक बाइक से अपने घर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में सिरसिया मलमलिया के कुछ युवकों ने उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन

युवक के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह मामला शांत कराया। इसी बीच घटना की जानकारी युवक के एक रिश्तेदार को हुई, जो सिरसिया मलमलिया गांव का ही निवासी बताया जा रहा है। उसने आरोपी युवकों से मारपीट का कारण पूछा तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे।
आरोप यह भी है कि विवाद के दौरान कुछ लोग घरों तक पहुंच गए और महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों के युवकों को हिरासत में लेकर परतावल पुलिस चौकी ले आई। वहां देर शाम तक पूछताछ चलती रही। चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें