पुरैना। क्षेत्र के ग्राम सभा रामपुर बल्डीहा में होली के हुड़दंग में कपड़े फाड़ने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने पूजन, ज्ञानेंद्र, संत गुप्ता, गोलू जायसवाल, आदित्य जायसवाल, निखिल आदि को थाने ले गई। थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह के अनुसार, होली खेलने को लेकर दो पक्षों में आपसी विवाद होने पर छह लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया। संवाद