फरेंदा। क्षेत्र के पोखरभिंडा में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्षों से छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। जहां से सभी को मेडिकल काॅलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया। फरेंदा थाना क्षेत्र के पोखरभिंडा गांव निवासी अजीत (48) मकान बनवा रहे थे, उसी दौरान उनके पट्टीदार पक्ष के लोगों के बीच कहासुनी हो गई, जिसमें दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में अजीत (48), शकुंतला (38), नेहा (17) व स्नेहा (15) व दूसरे पक्ष से राजन (20) व प्रभु (49) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की गई है। मामले की जांच की जा रही है।