फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रधान पति व फर्म के मालिक में ब्लॉक परिसर में मारपीट

Sat, 23 Mar 2024 12:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा ब्लाॅक परिसर में शुक्रवार को करीब साढ़े चार बजे एक गांव के प्रधान के पति व सीमेंट की ईंट सप्लाई करने वाली फर्म के मालिक के बीच लेनदेन को लेकर मारपीट हो गई। इससे ब्लाॅक परिसर में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। वहां मौजूद कुछ लोगों ने बीचबचाव किया। पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

घटना के संबंध में चर्चा है कि कुछ दिन पूर्व उक्त फर्म के खाते में रकम का भुगतान हुआ था। आज उक्त फर्म का मालिक व प्रधान पति दोनों ब्लाॅक परिसर में हिसाब-किताब की बातें कर रहे थे। दोनों पक्ष थोड़ी देर में एक दूसरे पर बेईमानी करने का आरोप लगाते हुए गालीगलौज करने लगे, देखते ही देखते दोनों में मारपीट हो गई। घटना ब्लाॅक में चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह के अनुसार, मौके पर पुलिस भेजी गई है। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें