फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के लिए छुट्टी न मिलने से सिपाही की मौत: हादसे में हो गई थीं घायल, जख्मी होने पर भी ज्वाइन की थी ड्यूटी

Sat, 29 Aug 2026 09:28 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, बनकटी (महराजगंज)

सार

लालगंज थाने की सिपाही केसरी वर्मा की शनिवार भोर मौत हो गई। वह 22 अगस्त को हादसे में घायल हुई थीं। पति ने एसपी कार्यालय पर छुट्टी न देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
महिला सिपाही की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छह दिन पहले सड़क हादसे में घायल हुई लालगंज थाने की महिला सिपाही केसरी वर्मा (30) की शनिवार भोर अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। यहीं तैनात उनके पति नागेंद्र ने इलाज के लिए छुट्टी न मिलने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

विज्ञापन

केसरी वर्मा 2018 बैच की आरक्षी थीं और 18 दिसंबर, 2025 सऐ लालगंज थाने में तैनात थीं। मूलरूप से प्रतापगढ़ के अंतू थानांतर्गत बसखोरी की रहने वाली केसरी की अमेठी के संग्रामपुर थानांतर्गत वनबीरपुर निवासी नागेंद्र वर्मा के साथ शादी हुई थी। नागेंद्र 2020 बैच के आरक्षी हैं और लालगंज थाने में ही तैनात हैं।

बताया गया कि कुछ दिन पहले केसरी छुट्टी पर अपने मायके गई थीं। 22 अगस्त को छुट्टी पूरी होने के बाद वह बस्ती लौट रही थीं। उनका भाई उन्हें बाइक से स्टेशन छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान सड़क पर अचानक कुत्ता आने से बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों हादसे के शिकार हो गए। हादसे में उनके सिर में चोट लगी थी। प्रतापगढ़ में उपचार के दौरान सिर में चार टांके लगाए गए। उपचार के बाद वह बस्ती लौट आईं और ड्यूटी ज्वाइन कर लीं। इसके बाद भी उनका इलाज चल रहा था।

आरोप है कि बृहस्पतिवार को उन्होंने इलाज के लिए छुट्टी मांगी, लेकिन नहीं मिली। वह रात में कमरे पर थीं और उनके पति नागेंद्र वर्मा ड्यूटी पर थे। शनिवार सुबह करीब चार बजे नागेंद्र ड्यूटी से लौटे तो अचानक केसरी की तबीयत बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होने पर नागेंद्र और साथी पुलिसकर्मी उन्हें लेकर ओपेक चिकित्सालय कैली के लिए रवाना हुए। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर आई पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बनकटी कस्बे में किराये के मकान में रहते थे सिपाही दंपती
नागेंद्र वर्मा और केसरी बनकटी कस्बे में किराये का मकान लेकर रहते थे। करीब दो वर्ष पहले दोनों की शादी हुई थी। केसरी के मौत की खबर सुनकर पोस्टमार्टम हाउस पर परिजन और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी पहुंच गए। उधर, पत्नी की मौत से नागेंद्र बदहवास नजर आए और फूट-फूटकर रोते रहे। उन्होंने एसपी कार्यालय के दो कर्मचारियों पर इलाज के लिए छुट्टी न देने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ रुधौली अनिल सिंह ने बताया कि महिला सिपाही की शनिवार तड़के अचानक तबीयत बिगड़ी थी। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के वास्तविक कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें