फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कमर में लोहे की चेन बांध पहुंची परीक्षा देने, परिजनों ने कहा,'खोलना मत- मुश्किल हो जाएगी'

Mon, 02 Sep 2024 11:04 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज

सार

सिपाही भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन की पहली पाली में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज धनेवा धनेई केंद्र पर परीक्षा में सम्मिलित होने आई महिला अभ्यर्थी की जब सुरक्षा कर्मियों ने जांच की तो मेटल डिटेक्टर से आवाज आने लगी।  अभ्यर्थी ने बताया कि भूत के साए को भगाने के लिए उसने तांत्रिक के सुझाव पर अपनी कमर में लोहे की माला को ताला से बंद कर लगाया है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज जिले में आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन राजकीय बालिका इंटर कालेज धनेवा धनेई परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने आई एक महिला अभ्यर्थी ने सबको चौंका दिया। पहली पाली की परीक्षा में शामिल होने आई महिला अभ्यर्थी की जब जांच की गई तो उसकी कमर में लोहे की चेन थी,  जिसमें ताला बंद था।
विज्ञापन


मुख्य द्वार पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने जब चेन निकालने को कहा तो महिला अभ्यर्थी ने कहा कि परीक्षा से वंचित कर दीजिए, लेकिन ताला नहीं खोल सकती। वहां मौजूद महिला के परिजनों ने भी कहा कि ताला मत खोलिएगा नहीं तो सम्भालना मुश्किल हो जाएगा, इसके ऊपर भूत का साया है, ताला खुलने के बाद किसी के बस में नहीं आएगी।

सुरक्षाकर्मियों ने अभ्यर्थी को किनारे खड़ा करवा दिया। कुछ देर बाद उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद कक्ष निरीक्षक की विशेष निगरानी में उसे परीक्षा देने की इजाजत मिली।
विज्ञापन

   
सिपाही भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन की पहली पाली में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज धनेवा धनेई केंद्र पर परीक्षा में सम्मिलित होने आई महिला अभ्यर्थी की जब सुरक्षा कर्मियों ने जांच की तो मेटल डोर डिटेक्टर से आवाज आने लगी। इस पर अभ्यर्थी ने बताया कि भूत के साए को भगाने के लिए उसने तांत्रिक के सुझाव पर अपनी कमर में लोहे की माला को ताले से बंद कर रखा है।

उसी से आवाज आ रही है। इस पर महिला सुरक्षाकर्मियों ने ताला खोलकर माला को निकालने को कहा। इसके बाद महिला अभ्यर्थी ने कहा कि वह माला नहीं खोल सकती भले ही सिपाही भर्ती परीक्षा से उसे वंचित कर दिया जाए। अभ्यर्थी के परिजनों का कहना था कि लड़की भूत के साए से परेशान है।

11 भूत उसके उपर सवार थे। झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र करने वाले के सुझाव पर छात्रा के शरीर पर 11 लोहे की मालाओं को ताले से बंद किया गया था। दस भूत उसे छोड़ चुके हैं। उसके बाद 10 ताले खुल गए थे। अभी 11वां ताला नहीं खुला है। ताला नहीं खोलने की बात पर अभ्यर्थी की सघन जांच हुई। कोई डिवाइस नहीं मिला था। कक्ष निरीक्षक को विशेष निगरानी का निर्देश देकर उसे कमर में ताला लगाकर ही परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें