महराजगंज में संविदा डॉक्टर ने ट्रक ड्राइवर की डंडे से पिटाई कर दी। पिटाई का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि कार और ट्रक दोनों नेपाल जा रहे थे। इसी दौरान सोनौली कस्बे के पास, होटल निरंजना के पास जाम लगा था। इस जाम में ट्रक से कार में ठोकर लग गई।
इससे नाराज संविदा डॉक्टर अपनी कार से नीचे उतर गया। ट्रक ड्राइवर को नीचे उतार कर गाड़ी में रखे डंडे से पीटने लगा। इस दौरान सड़क पर हड़कंप मच गया। किसी ने पीटने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वारयल कर दिया। इसकी सूचना किसी राहगीर ने पुलिस को दे द। हरकत में आई पुलिस ने गाड़ी का चालान कर दिया। आरोपी युवक पर भी पुलिस की तरफ से कार्रवाई की जा रही है।