फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ताने से तंग आकर युवती ने दी जान

Sat, 20 May 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
पहली शादी टूट गई थी, नापंसद किए जाने से युवती हुई आहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पनियरा। रानी लक्ष्मीबाई नगर वार्ड (बरगदवा) में शुक्रवार को एक युवती ने कमरे में कुंडे के सहारे गले में रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि युवती की पहली शादी टूट गई थी। दूसरी शादी नहीं हो रही थी। युवक देखकर उसे नापंसद कर दे रहे थे। इससे वह परेशान रहती थी।
पुलिस के मुताबिक, निशा (26) घर पर अकेली थी। मां लक्ष्मीना गांव के बाहर प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना के तहत मिले सरकारी आवास को बनवा रही थीं। कुछ देर के बाद वह पुराने घर पर आईं तो देखा कि दरवाजा बंद है।
विज्ञापन

उन्होंने बेटी को आवाज दी। जब कमरे से कोई आवाज नहीं आई तो आसपास के लोगों को बुला लिया। लोगों ने दरवाजा तोड़कर देखा कि कुंडे में निशा का शव लटक रहा है। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, निशा की शादी पिपराइच थाना क्षेत्र के सुभवल गांव में हुई थी। किसी कारणवश पति ने उसे छोड़ दिया था। वह मायके में मां के साथ रहती थी। युवती के पिता रमेश राजभर दो बेटों के साथ हैदराबाद में रहकर मजदूरी करते हैं। बेटी की दूसरी शादी के लिए कई जगहों पर जाकर वर देखा गया, लेकिन उसे नापसंद कर दिया जाता था। इससे वह दुखी रहती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें