पनियरा। भक्सा पट्टे चौराहा मार्ग पर कुआंचाप और बेनीगंज सिवान के पास खोरनईया नाले पर बने पुल का किनारा टूटे होने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। अजय यादव, दीपक, शिव प्रकाश मिश्रा, मंजीत मौर्य, नवीन यादव, बेचन निषाद आदि का कहना है कि इस मार्ग से होकर प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में चार और दो पहिया वाहन से लोग आते-जाते हैं। पुलिया पुराना होने के कारण काफी जर्जर भी हो गया है। पुल के पास सड़क भी धंस चुकी है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। लोक निर्माण खंड के सहायक अभियंता नवनीत सिंह का कहना है कि पुलिया के जीर्णोद्धार के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। धन स्वीकृत होते ही पुलिया का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। संवाद