निचलौल। थाना क्षेत्र के ठूठीबारी मार्ग पर हुए हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक बूढ़ाडीह कला निवासी सुबास (42) बाइक से शुक्रवार रात को ठूठीबारी की ओर से घर लौट रहे थे। अभी वह सिरौली गांव के निकट पहुंचे थे। इसी बीच एक वाहन की चपेट में आ गए। जिस दौरान वह घायल हो गए। उनका इलाज मेडिकल काॅलेज गोरखपुर में चल रहा था। जहां पर शनिवार को उनकी मौत हो गई।
सुबास की मौत के बाद पत्नी मैनावती और तीन बेटियां अन्नू, अंकिता, महिमा तथा विवेक का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद