फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप ने बेटी को बेचा

Mon, 15 May 2017 11:51 PM IST
महराजगंज/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव में कलियुगी बाप ने पैसे के लिए अपनी मासूम बेटी का सौदा अधेड़ से कर दिया। डेढ़ लाख रुपये लेकर 18 वर्ष की बेटी की शादी 50 साल के अधेड़ से एक मंदिर में गोपनीय तरीके से करने का प्रयास किया। वहीं, ग्रामीणों के विरोध के चलते अधेड़ के चंगुल से बालिका मौके से फरार हो गई और गांव में जाकर छिप गई।
विज्ञापन

डरी- सहमी बालिका ने बताया कि उसके साथ शादी करने के लिए स्थानीय दलालों के साथ हरियाणा के महेन्द्रगढ़ से कुछ लोग घर आए और उसकी खरीद -फरोख्त की बातचीत करने लगे। शादी के लिए बाकायदा कपड़ों की खरीदारी पनियरा बाजार से की गई। इस बात की भनक जब बालिका को लगी तो वह घर छोड़कर फरार हो गई। किसी ने इस बात की सूचना पनियरा पुलिस को दे दी। इसके बाद आनन -फानन में मौके पर पहुंची पनियरा पुलिस हरियाणा से आए और कुछ स्थानीय दलालों को पकड़ लिया।
चूंकि मामला लड़कियों के खरीद -फरोख्त से जुड़ा है। इसलिए पुलिस पकड़े गए लोगों से गहन पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि इस थाना क्षेत्र का यह पहला मामला नहीं है। बल्कि इस तरह की कई लड़की की शादी के नाम पर खरीद -फरोख्त हो चुका है। इस संबंध में पूछे जाने पर चौकी इंचार्ज मुजुरी राजीव सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर इस मामले में पकड़े गए कुछ लोगों से पूछताछ क ी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें