महराजगंज जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना समाने आई है। निचलौल थाना क्षेत्र के भारत नेपाल बॉर्डर के निकट अमड़ा उर्फ झुलनीपुर गांव से शुक्रवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पिता ने अपने ही छह माह की मासूम बेटी सनीता को बेरहमी से जमीन पर पटक कर मार डाला। पिता की क्रूरता की ये हैरान कर देने वाली घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस आरोपी पिता के खिलाफ संबिधित धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
अमड़ा उर्फ झुलनीपुर निवासी सुभावती ने बताया कि हर रोज की तरह बृहस्पतिवार रात को भी परिजनों को खाना खिलाने के बाद पति नरेश और बेटा सुनील (2) तथा मासूम बेटी सनिता 6 माह के साथ कमरे में सोने चली गईं। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे नींद खुलने पर बड़ा बेटा सुनील भी जग गया। बेटी सनिता और पति नरेश सो रहे थे।
पति और मासूम बेटी को कमरे में छोड़ बड़े बेटे सुनील को साथ लेकर सास सुभावत के साथ सड़क की ओर टहलने चली गई। कुछ देर बाद जब घर लौटी तो देखा कि कमरे के दरवाजे में अंदर से ईंट लगाकर बंद कर दिया गया है। जिसकी जानकारी सास को दी।
उसके बाद सास ने कमरे के दरवाजे में लगी ईंट को धक्का देकर हटा दिया। दरवाजा खुलने के बाद कमरे में प्रवेश कर देखा तो वह अचेत हो गई। क्योंकि, मासूम बेटी सनिता बिस्तर पर मरी पड़ी थी और बेरहम पति नरेश मृत मासूम बेटी के पास बैठा हुआ था।
क्षेत्राधिकारी सूर्यबली मौर्य ने कहा कि मृत मासूम सनिता की मां सुभावती की तहरीर के आधार पर आरोपी पिता नरेश के खिलाफ संबिधित धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।