महराजगंज जिले में श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल महराजगंज मार्ग पर केजीएन इलेक्ट्रॉनिक के सामने महराजगंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पिता पुत्र को टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनाें को सीएचसी परतावल पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल काॅलेज में इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई।
श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल के धनगड़ा निवासी दुर्गा दत्त मिश्र (50) अपने पुत्र मयंक मिश्रा (22) के साथ परतावल कुछ काम से गए थे। अभी वह केजीएन इलेक्ट्रानिक के सामने पहुंचे थे कि महराजगंज से गोरखपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे पिता और पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
इसे भी पढ़ें: संतकबीरनगर: युवक को चाकू मार कर किया घायल, CCTV खंगाल रही पुलिस
इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी परतावल भेजवाया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर के दिया। जहां इलाज के दौरान दुर्गा दत्त मिश्रा की मौत हो गई।
वहीं, मयंक की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। चौकी प्रभारी परतावल अनघ कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।