फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल माध्यम से बच्चे करेंगे पढ़ाई : राजकिशोर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। परतावल क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय गोधवल में एबीएसए राज किशोर सिंह ने स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया। इस विद्यालय में कुल 214 बच्चे हैं। एबीएसए ने कहा कि स्मार्ट टीवी के माध्यम से बच्चों के अंदर सरलता से ज्ञान का सृजन होगा और वह ज्ञान उनके मन मस्तिष्क में स्थाई रहेगा। तकनीकी शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि प्रोजेक्टर के माध्यम से शिक्षक विषय को रुचिकर बनाएं, जिससे बच्चों में उत्सुकता बढ़ेगी। मनोरंजन के साथ गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मिलेगी। इस दौरान प्रधानाचार्य विमला गौतम, सहायक अध्यापक कनक शुक्ला, पुष्पा चौधरी, बबिता, सावित्री, सत्येंद्र प्रकाश, शिक्षा मित्र बृजेश कुमार सिंह, कामिनी त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें