फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पिता-पुत्रों ने युवक के सिर पर जूते से हमला कर ले ली थी जान

Wed, 29 Nov 2023 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नरायनपुर निवासी सलमान उर्फ गोलू (21) की मौत सिर में चोट लगने से हुई थी। मंगलवार को इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। सलमान के सिर पर आरोपियों ने बूट के जूते से प्रहार किया था। बूट से कई बार प्रहार होने की जानकारी मिली है। इस वजह से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

घुघली थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज राय ने बताया कि सोमवार को थाना क्षेत्र के परसा गिदही गांव में एक युवक का शव मिला था। युवक की पहचान सलमान उर्फ गोलू निवासी नरायनपुर थाना सिंदुरिया के रूप में हुई थी। घटना की जांच करने के बाद सामने आया कि सलमान उर्फ गोलू रविवार की रात परसा गिदही गांव में जनरेटर इलेक्ट्रॉनिक का कार्य करने आया था। जहां युवक की बाइक साइकिल से जा रहे विश्राम से टकरा गई। इससे वह आक्रोशित हो गया। इसी दौरान उसके लड़के दीपक और अनुराग भी मौके पर आ गए। इसके बाद उन लोगों ने बूट के जूते से सलमान के सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया, जिससे सलमान की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी शव को पुआल में छिपाकर भाग गए। मामले में आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें