एंबुलेंस की चपेट से पिता व पुत्र घायल
ठूठीबारी (महराजगंज)। रामनगर तिराहे पर बृहस्पतिवार को प्राइवेट एंबुलेंस की चपेट में आने से बाइक सवार पिता और पुत्र घायल हो गए। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर निवासी मोहन प्रसाद की ठूठीबारी बैरियां रोड़ पर डेयरी है। वहां से वह अपने बेटे रवि के साथ घर लौट रहे थे। रामनगर तिराहे पर उनकी बाइक एंबुलेंस की चपेट में आ गई। हादसे में पिता और पुत्र घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए निचलौल सीएचसी भेजवाया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने वहां से दोनों को गोरखपुर रेफर कर दिया। प्रभारी कोतवाल संजय दुबे ने बताया कि एंबुलेंस को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।