फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कारोबारी संग रोजेदार ईद को खुशनुमा बनाने में जुटे

Mon, 08 Apr 2024 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
सक्सेना चौक पर रमजान पर्व पर सेवई की खरीदारी करते लोग।संवाद
विज्ञापन
महराजगंज। ईद को लेकर बाजार सज गए हैं। कारोबारी संग रोजेदार पर्व को खुशनुमा बनाने में जुटे हैं। कारखानों में बड़े पैमाने पर जहां सेवई बन रही है, वहीं बाजार सजे हैं। रंग-बिरंगी सेवई लोगों को आकर्षित कर रही हैं। दिन भर इन दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ लगी दिख रही है।
विज्ञापन


नगर के सक्सेना चौराहा, कालेज रोड के आसपास सेवई, मेवा आदि की दुकानें सजी हैं। बाजार में बनारस की किमामी सेवई, गोरखपुर महानगर के तुर्कमानपुर व नखास की सेवई तथा जिले में तैयार सेवई की धूम है। लोग बडे़ शौक से इसकी खरीदारी कर रहे हैं। वहीं पर्व को खुशनुमा बनाने के लिए कुर्ता व टोपी की भी जमकर खरीदारी हो रही है। जिले सक्सेना चौक, निचलौल, घुघली, चौक मार्ग पर सेवई की दुकानें सजाई गई हैं। यहां पर खरीदारों की भीड़ देखी गई। सेवई व्यापारी अल्ताफ ने बताया कि इस बार सेवई की कीमत में काफी उछाल आया है। पिछले वर्ष जो सामान्य सेवई 40 से 70 रुपये प्रति किलो बिकती थी। इस साल 70 से 100 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है, जबकि सूतफेनी की कीमत 110 रुपये से लेकर 150 रुपये प्रति किलो है। इसके साथ ही कुछ विशेष सेवई आई है, जिनकी कीमत 100 से 180 रुपये के करीब है। अल्ताफ का कहना है कि मैदा की कीमत बढ़ जाने से इस वर्ष सेवइयों का भी दाम बढ़ गया है। हालांकि खरीदारी पर महंगाई का कोई खास असर नहीं है। इसी तरह कपडे़ के बाजार भी सजे हुए हैं। यहां खलीलाबाद, लखनऊ व कानपुर के चिकन के कुर्ते व रामपुर जिले में तैयार सूती टोपी की धूम है। नगर के बाजारों में व्यापारियों ने कानपुर व लखनऊ से खास किस्म के चिकन के कुर्ते व कढ़ाई के कुर्ते स्टाक किए हैं। क्योंकि यह त्योहार में लोगों की पंसद बनी हुई है। टोपी के थोक व्यापारी अरशद ने बताया कि टोपी तो करीब 10 तरीके की हैं। लेकिन इसमें रामपुर से तैयार टोपी की विशेष मांग है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें