फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रोशन होंगे 54 स्कूल, विभाग ने दिए 41 लाख रुपये

Mon, 08 Apr 2024 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बिजली कनेक्शन से वंचित 54 परिषदीय स्कूल जल्द रोशन होंगे। कनेक्शन के लिए बीएसए ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के खाते में 41 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए हैं। कनेक्शन होने के बाद विद्यार्थियों को गर्मी के मौसम में काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जिले में 1703 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं, जिसमें दो लाख 35 हजार विद्यार्थी नामांकित हैं। इसमें से 100 विद्यालय ऐसे थे जहां बिजली कनेक्शन नहीं था। इन विद्यालयों की तरफ से झटपट पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया गया। इसमें 44 उन विद्यालयों में पावर काॅरपोरेशन ने बीते दिनों बिजली कनेक्शन दिया, जिनकी बिजली खंभे से दूरी 40 मीटर से कम थी।
शेष 54 विद्यालय महज इसलिए बिजली कनेक्शन से वंचित रह गए क्योंकि दूरी अधिक थी। ऐसे में संबंधित विद्यालयों में कनेक्शन के लिए बिजली विभाग ने बीएसए कार्यालय को 41 लाख रुपये का इस्टीमेट सौंपा था। कनेक्शन के लिए न सिर्फ अधिक लंबी केबल लगनी होगी, बल्कि बीच-बीच में नए बिजली के खंभे भी लगाने पड़ेंगे। इस बीच बीएसए कार्यालय ने शासन को प्रस्ताव भेजा था। शासन से आवश्यक राशि उपलब्ध हुई तो बीएसए ने इसे बिजली विभाग को भेज दिया।
विज्ञापन


बिजली कनेक्शन से होगी सुविधा
कंपोजिट विद्यालय कटहरी के प्रधानाध्यापक ने कहा कि विद्यालय में बिजली कनेक्शन नहीं है। विद्युत खंभा 50 मीटर दूर स्थित है। दूरी अधिक होने के चलते ही बिजली विभाग कनेक्शन नहीं कर रहा है। इसके लिए झटपट पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन भी किया गया है। इसी प्रकार प्राथमिक व कंपोजिट स्कूल बिजली विहीन थे अब उन्हें विद्युत आच्छादित किया जाएगा। इससे बच्चों को तो सुविधा मिलेगी ही, मतदान केंद्र के रूप में यह बूथ मतदान कार्मिकों को सहूलियत देंगे।
-
बीएसए कार्यालय से 41 लाख रुपये की राशि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के खाते में भेजने की जानकारी दी गई है। जल्द ही संबंधित विद्यालयों में बिजली कनेक्शन देने का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-वाईपी सिंह, अधीक्षण अभियंता विद्युत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें