फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भ्रष्टाचार और विकास कार्यों में अनियमितताओं को लेकर अनशन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराजगंज। कलक्ट्रेट परिसर में ग्राम सभा चनकौली में कथित भ्रष्टाचार और विकास कार्यों में अनियमितताओं को लेकर क्रमिक अनशन बुधवार को छठवां दिन भी जारी रहा। अनशनकारियों ने कहा कि जांच रिपोर्ट सार्वजनिक होने और दोषियों पर कार्रवाई तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन



अनशन पर बैठे रामसनेही निषाद, श्रीराम सैनी और अवधेश कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग और फर्जी भुगतान की शिकायत पहले ही जिलाधिकारी से की जा चुकी थी। जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए थे लेकिन अब तक रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई।



अनशनकारियों के मुताबिक, मंगलवार सुबह डीपीआरओ कार्यालय से फोन पर सूचना मिली कि ग्राम पंचायत की जांच 12 मार्च को होगी। इसके बावजूद ग्रामीणों ने फैसला किया है कि जांच पूरी होने, रिपोर्ट सार्वजनिक होने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होने तक अनशन नहीं रोका जाएगा। जांच के लिए दो प्रतिनिधिमंडल गांव में रहेंगे जबकि बाकी ग्रामीण जिला मुख्यालय पर डटे रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस दौरान दीपक, मनोज, रवि धारिया, वल्लू शर्मा, हरिपाल निषाद, निरंजन, सुकई भारती, महेंद्र भारती, सुभाष समेत कई ग्रामीण अनशन में शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें