40 वाहन चालकों ने लगवाया फास्टैग
संवाद न्यूज एजेंसी
नौतनवां। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के आदेशानुसार 15 फरवरी को आधी रात से टोल प्लाजा कैशलेस हो जाएगा। बगैर फास्टैग वाहन टोल प्लाजा पार नहीं कर सकेंगे। इसे देखते हुए सोमवार को वाहन चालक सतर्क दिखे। छपवा टोल प्लाजा पर सोमवार को 40 वाहन चालकों ने फास्टैग लगवाया।
मंगलवार से राष्ट्रीय राजमार्गों पर बने टोल प्लाजा पर टोल टैक्स की वसूली फास्टैग के माध्यम से होगी। जिन वाहनों में फास्टैग नहीं लगा होगा उन्हें दो गुना टोल टैक्स देने के बाद ही जाने की अनुमति मिलेगी।
नौतनवां के छपवा टोल प्लाजा प्रबंधक अभय पांडेय ने बताया कि 15 फरवरी की आधी रात से टोल प्लाजा पूरी तरह से कैशलेस हो जाएगा। जिन वाहनों में फास्टैग नहीं लगा होगा उन्हें पीछे कर दिया जाएगा। तय शुल्क का दोगुनी रकम भुगतान करने के बाद ही जाने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सोमवार को अंतिम दिन कुल 40 लोगों ने फास्टैग लगवाया। संवाद