महराजगंज। सदर तहसील में बुधवार को खतौनी लेने पहुंचे किसानों के बिना खतौनी लिए ही वापस जाना पड़ा। यहां सर्वर न चलने से परेशानी हुई। लंबे समय तक किसान खिड़की पर खड़े होकर सर्वर चलने का इंतजार करते रहे। काफी देर बाद घर लौट गए।
खिड़की पर खड़े रामप्रीत ने बताया कि खतौनी लेने के लिए एक घंटे से खड़े हैं। लोगों ने बताया कि थोड़ी देर पहले चल रहा था। अभी सर्वर खराब हुआ है। सुरेंद्र मौर्य ने बताया कि गोरखपुर से खतौनी लेने के लिए आया हूं, लेकिन यहां सर्वर खराब है। नौतनवा के किसान मनोज ने कहा कि इतनी दूर खतौनी के लिए आए थे, लेकिन खतौनी नहीं मिला दोबारा आना पड़ेगा, जिससे परेशानी हो रही है।
अगर नहीं चला तो दोबारा इसी कार्य के लिए आना पड़ेगा। सदर तहसीलदार पंकज शाही ने बताया कि नेटवर्क में परेशानी आ रही है। कभी-कभी सर्वर की वजह से खतौनी नहीं निकल पा रही है। लगातार उच्चाधिकारियों से वार्ता की जाती है।