फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: किसान न हों परेशान इस बार नहीं रुकेगा सम्मान

Thu, 20 Feb 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। 24 फरवरी को 19 वीं सम्मान निधि प्राप्त करने के लिए फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता नहीं प्रभावी होगी। किसानों की समस्या और सर्वर इत्यादि के कारण रजिस्ट्री में हो रही लेटलतीफी को देखकर शासन ने इसकी अनिवार्यता अगले चरण पर प्रभावी करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इस निर्णय से अब 381761 किसान सम्मान निधि प्राप्त कर सकेंगे। जनपद में 471261 किसान पंजीकृत हैं। इनमें से अभी सिर्फ 182938 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री 31 जनवरी तक तैयार हो सकी है। विभाग व किसानों की लाख सक्रियता के बाद भी सर्वर की समस्या और प्रपत्र में नाम भिन्नता के कारण बड़ी संख्या में किसान अभी शेष हैं जो प्रपत्रों में नाम सही कराने की कवायद में जुटे हैं।
शासन ने पहले ही ऐलान किया है कि फार्मर रजिस्ट्री न कराने वाले किसान सम्मान निधि से वंचित कर दिए जाएंगे। इससे किसानों में निराशा थी और किसान मान रहे थे कि वह 24 को सम्मान निधि से वंचित रह जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं होगा। जितने किसानों को 18 वीं किस्त मिली उन्हें 19 वीं किस्त भी प्राप्त होगी। शासन 20वीं किस्त के जारी होने के लिए अनिवार्यता प्रभावी करेगा। इस निर्णय से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं।
विज्ञापन

जिले से 381761 किसानों की सूची सम्मान निधि के लिए शासन को भेजी गई है, जिनके बैंक अकाउंट में सम्मान निधि आएगी। शासन ने अगली किस्त से फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्यता का फैसला लिया है।
विज्ञापन

-वीरेंद्र कुमार सिंह, उपनिदेशक कृषि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें