फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: क्रय केंद्र पर कृषकों का उत्पीड़न न होने पाए

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में धान खरीद वर्ष 2025-26 के अंतर्गत सभी खरीद एजेंसियों के क्रय केंद्र प्रभारियों का धान खरीद प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुआ। जिलाधिकारी ने सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि 31 अक्तूबर तक केंद्र में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करा लें, ताकि धान क्रय केंद्र का संचालन 01 नवंबर 2025 से क्रियाशील किए जा सकें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्रय केंद्र पर कृषकों का किसी प्रकार से उत्पीड़न न होने पाए और उनके लिए पेयजल, छाया, बैठने के लिए समुचित व्यवस्था के साथ ही साथ बड़ा बैनर लगवाएं जिस पर मोटे अक्षरों में क्रय केंद्र खुलने व बंद होने का समय सहित संपूर्ण विवरण का उल्लेख अवश्य रहे।
उन्होंने कहा कि किसानों के पंजीकरण एवं सत्यापन को समय पूरा करें, ताकि कृषकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि सुनिश्चित करें कि पर्याप्त संख्या में बोरे एवं श्रमिकों की व्यवस्था रहे। इसी प्रकार केंद्र पर महिला, दिव्यांग एवं वृद्ध कृषकों के आने पर उन्हें धान तौल में वरीयता दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें