फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कृषि व्यापार समझौते को लेकर किसानों का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। भारतीय किसान यूनियन ने संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के आह्वान पर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। जिलाध्यक्ष रामअशीष के नेतृत्व में किसान पदाधिकारियों ने रैली निकाली और डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष रामअशीष ने कहा की भारत-अमेरिका के बीच हुए अंतरिम कृषि व्यापार समझौते (ट्रेड डील) को तत्काल रद्द करने की मांग की गई है। किसानों का आरोप है कि यह समझौता देश की 70 प्रतिशत आबादी पर निर्भर कृषि क्षेत्र पर गहरा प्रहार है। पहले से बाजार अस्थिरता और कर्ज के बोझ तले दबे ग्रामीण किसान इससे तबाह हो जाएंगे। समझौते से अमेरिकी सब्सिडी वाले कृषि उत्पादों के सस्ते आयात से भारतीय किसानों की आय प्रभावित होगी, खेती, बीज, दूध और छोटे किसानों की आजीविका पर खतरा मंडरा रहा है।



किसानों ने बताया कि समझौते में भारत अमेरिकी कृषि सामग्री पर 0 प्रतिशत शुल्क लगाने को तैयार है, जबकि अमेरिका भारत से कृषि उत्पादों पर 18 प्रतिशत टैरिफ वसूलता है। धरना देने के दौरान मंडल अध्यक्ष सतीश चंद्र ओझा , जिला संरक्षक सुरेश चंद्र सहानी, ब्लॉक अध्यक्ष हरिश्चंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें