फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खाद लेने के लिए किसानों को केंद्र पर करनी पड़ी मशक्कत

Sun, 18 May 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शहर के इफको किसान सेवा केंद्र पर शनिवार को सुबह से ही किसान केंद्र पर डटे रहे। दो बोरी डीएपी लेने में उनको दोपहर तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

इफको किसान सेवा केंद्र पर किसान सुबह ही आने शुरू हो गए। केंद्र नौ बजे खुला तब तक करीब 100 किसान आ चुके थे। कतार में खड़े होकर सभी नंबर आने का इंतजार कर रहे थे। नटवा धर्मेंद्र यादव ने बताया कि सुबह नौ बजे केंद्र पर खाद लेने के लिए लाइन में लगा था। दोपहर दो बजे बाद नंबर आया। इसके बाद भी पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिली।
मोहन ने बताया कि सुबह से ही केंद्र पर खाद लेने के लिए लाइन में लगने के बावजूद दोपहर एक बजे तक नंबर नहीं आया। जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि जनपद में 13000 एमटी डीएपी व 23000 एमटी यूरिया उपलब्ध है। इस समय धान की नर्सरी डालने से पहले खेत तैयार करने और गन्ने की फसल के लिए डीएपी की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में इसकी कोई कमी नहीं है। 13000 एमटी डीएपी उपलब्ध है। निरंतर रैक भी पहुंच रही है। समिति पर खाद समाप्त होने के बाद सचिव डिमांड करते हैं और धनराशि जमा कराते हैं। इस प्रक्रिया के पूर्ण होने के बाद एक से दो दिन में खाद भेज दी जाती है। समिति सचिवों के निर्देश दिया जाएगा कि समिति पर खाद न होने पर नोटिस बोर्ड जरूर लगाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें