फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बारिश से सरहदी इलाके के किसानों को मिली राहत

Wed, 21 Jun 2023 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
बारिश के बाद निचलौल क्षेत्र में धान की रोपाई करते किसान।संवाद
विज्ञापन
लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ समय तक मिली राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के सरहदी क्षेत्रों में मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे मध्यम हवा के साथ हल्की बारिश हुई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। हल्की बारिश से धान की रोपाई कर रहे किसान भी खुश हैं। क्योंकि धान की रोपाई के लिए पानी की अधिक जरूरत होती है। बारिश के बाद दोपहर करीब एक बजे तक मौसम सुहावना बना रहा। फिर सूरज की तेज किरणें निकलने से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे।

किसानों का कहना है कि बारिश से खेतों की प्यास थोड़ी बुझी है। खेती-किसानी के रुके काम ने तेजी पकड़ ली है। धान की खेती करने वाले किसान खेतों की ओर रुख करने लगे हैं। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि आने वाले दो दिनों में हल्की बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान में 10 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

सरहदी क्षेत्रों में सुबह हुई हल्की बारिश से कस्बे, गांवों व बाजार में जलभराव हो गया। लोगों का कहना है कि हल्की बारिश में पानी की निकासी नहीं होने के चलते जगह-जगह जलभराव हो गया था। क्योंकि कई महीने से क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत नहीं कराई गई है।


...

धान की रोपाई में जुटे रहे किसान

किसानों के अनुसार मंगलवार सुबह को हल्की बारिश होने से खेतों की सिंचाई में थोड़ी राहत मिली। इसका लाभ उठाते हुए पूरे दिन धान की रोपाई में ही किसान जुटे रहे। फिलहाल कुछ दिन पहले रोपे गए धान की फसल को संजीवनी मिल गई है।
...
बारिश से सभी फसल को हुआ फायदा

कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर गोंडा के कृषि वैज्ञानिक डॉ. रामलखन सिंह ने बताया कि बारिश से धान की रोपाई के साथ-साथ गन्ना व सब्जियों की फसल को फायदा हुआ है। क्योंकि तेज धूप के साथ चलने वाली हवा से खेतों में सूख रहे फसल में जान आ गई है। बारिश से सब्जियां खूब निकलेंगी।
विज्ञापन


...
दोपहर बाद तेज धूप से बढ़ी उमस

सुबह बारिश के बाद दोपहर तक बादल छाने के साथ मध्यम हवा चलती रही। इससे लोगों को गर्मी का अहसास नहीं हुआ। दोपहर बाद धीरे-धीरे मौसम साफ होने से निकली धूप से उमस बढ़ गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें