फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: उप निबंधक ने भी युवती के खिलाफ दी तहरीर

Wed, 21 Jun 2023 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सदर उपनिबंधक राकेश राम ने भी सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कुशीनगर की युवती पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि जिस युवती ने उन पर आरोप लगाए हैं उसे वह पहले से जानते हैं। पैसे के लेनदेन का विवाद था। पैसे वापस मांगने की वजह से वह रंजिश रखने लगी थी। मंगलवार सुबह करीब 11:00 बजे जब मैं अपने कार्यालय में बैठकर राजकीय कार्य कर रहा था तो कुछ लोगों के साथ युवती आई और अपशब्द बोलने लगी। विरोध करने पर मारपीट की। कार्यालय में मौजूद सरकारी अभिलेखों को फाड़ दिया। कार्यालय में हो रहे शोर सुनकर दस्तावेज लेखक और अधिवक्तागण भी आ गए। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए धमकी दी। घटना के दौरान गले में मौजूद सोने की चेन छीन ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें