फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अंडरपास पुलिया बनवाने की मांग, ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। घुघली क्षेत्र में बन रही नई रेललाइन पर अंडरपास पुलिया के निर्माण की मांग को लेकर मंगलवार को भुवना गांव के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिया नहीं होने से किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। इससे खेती-किसानी के कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन


गोरख सिंह ने बताया कि भुवना गांव से निकलने वाला संपर्क मार्ग घघरुआ, खदेशर और बसंतपुर मार्ग को जोड़ता है। इस रास्ते से ग्रामीणों के साथ किसान भी आवागमन करते हैं। नई रेललाइन बनने के कारण रास्ते पर अंडरपास पुलिया नहीं होने से किसानों को अपनी कृषि भूमि तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है। इससे खेती के विभिन्न कार्य करने में परेशानी उठानी पड़ रही है।
सागर सिंह ने कहा कि किसानों की समस्या को देखते हुए संबंधित स्थान का निरीक्षण कराया जाए और अंडरपास पुलिया के निर्माण के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए। पुलिया बनने से किसानों को खेतों तक पहुंचने में सहूलियत मिलेगी। साथ ही, ग्रामीणों का आवागमन भी सुगम होगा। इस मौके पर रामासागर सिंह, आशिक अली, मोहन साहनी, राजेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें